लम्बे इंतजार के बाद मिला गोवर्धन को वीजा

भारत से सिर्फ एक खिलाड़ी होगा लंदन मैराथन में शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। लंदन मैराथन में भारत के सिर्फ एक खिलाड़ी शामिल होगा। इस धावक का नाम गोवर्धन मीणा है। तीन अक्टूबर को होने वाले मुकाबले में गोवर्धन मेडल के लिए जोर लगाएंगे। हालांकि, उन्हें वीजा मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर चले कैंपेन के बाद लंदन दूतावास ने गोवर्धन को वीजा जारी कर दिया। दरअसल गोवर्धन ने 11 सितम्बर को वीजा के लिए अप्लाई किया थ.......

रुद्रांक्ष पाटिल ने जीता रजत पदक

आईएसएसएफ जूनियर शूटिंग विश्व चैम्पियनशिप  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता। गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबले में पाटिल ने 250.0 अंक बनाए और सात निशानेबाजों को पीछे छोड़ा।  हालांकि, टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने वाले अमेरिका के विलियम शानेर से पाटिल पीछे रह गए। इसके अलावा भारत के दो और पुरुष निशानेबाज पार्.......

28 राज्यों के 687 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता  खेलपथ संवाद करनाल। मंगलवार को करनाल शहर के कर्ण स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय आल इंडिया सिविल सर्विस एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों से पहुंचे 687 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने विधिवत अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ कर ध्वजारोहण किया और उपस्थित खिलाड़ियों ने सभी नियमों का आदरपूर्वक पालन करते हु.......

पहलवान अनिरुद्ध दहिया जमानत के लिये पहुंचा कोर्ट

नयी दिल्ली। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुई हत्या के मामले के एक आरोपी अनिरुद्ध दहिया ने जमानत के लिए यहां की एक अदालत का रुख किया है। इस मामले में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार मुख्य आरोपी है। अंतरराष्ट्रीय पहलवान दहिया की जमानत अर्जी पर मंगलवार को अदालत में सुनवाई होगी।  यह मामला पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की कथित हत्या से जुड़ा है। सुशील कुमार और दहिया ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर कथित संपत्ति विवाद.......

चीन से 0-5 से हारा भारत

सुदीरमन कप: क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर वानता (फिनलैंड)। बड़े खिलाड़ियों के बिना खेल रही भारतीय बैडमिंटन टीम सुदीरमन कप के मैच में चीन से 0-5 की करारी शिकस्त के बाद सोमवार को क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी है। ग्रुप ए में यह भारत की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले टीम को शुरुआती मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ 1-4 से पराजय का सामना करना पड़ा था।  इस हार के साथ भारतीय टीम के लिए बुधवार को फिनलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले .......

थाईलैंड ने भारत को 4-1 से करारी शिकस्त दी

सुदीरमन कप: श्रीकांत किदांबी समेत इन खिलाड़ियों को मिली हार नई दिल्ली। भारत को रविवार को सुदीरमन कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा। थाईलैंड ने भारत को ग्रुप-ए के शुरूआती मैच में 4-1 से करारी शिकस्त दी। इससे टीम इंडिया के नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद खतरे में पड़ गई है। भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत समेत कई खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। सिर्फ एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की पुरूष डबल्स की जोड़ी जीत दर्ज कर सकी।.......

28 को शिवराज भोपाल में करेंगे महिला हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित

खेल मंत्री यशोधरा राजे की अध्यक्षता में प्रत्येक खिलाड़ी को मिलेगी 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि  खेलपथ संवाद भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने वादे के मुताबिक 28 सितम्बर को टोक्यो ओलम्पिक 2020 कि भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए प्रत्येक खिलाड़ी को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता में मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिंटो हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम मे.......

विश्व तीरंदाजी में तीन भारतीय क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

यांकटन (अमेरिका)। विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के व्यक्तिगत वर्ग के क्वार्टर फाइनल में भारतीय तीरंदाज अंकिता भकत, अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नाम ने अपनी जगह बनाई और पदक की उम्मीद जिंदा रखी है। भारत कंपाउंड के महिला और मिश्रित वर्ग के फाइनल में पहुंचकर पहले ही अपने नाम पर दो पदक पक्के कर चुका है। महिलाओं के रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में अंकिता ने कोरिया की विश्व में नंबर चार कांग ची यंग को 6-4 से हराकर उलटफेर किया। पुरुषों के कंपाउंड व्यक्त.......

वीजे सुरेखा-मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर की चांदी

विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में मिली पराजय यांकटन। वीजे सुरेखा-मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर लाख प्रयासों के बाद भी विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के कम्पाउंड महिला टीम वर्ग के फाइनल में कोलम्बिया को नहीं हरा सकीं और चांदी के पदक से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल में भारतीय तिकड़ी ने मेजबान अमेरिकी तिकड़ी को पराजित किया था। अमेरिका के यांकटन में भारतीय तीरंदाज वीजे सुरेखा, मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर ने विश्व तीरंदाजी चै.......

पैरालम्पिक कांस्य पदक विजेता शरद अस्पताल में भर्ती

सीने में है दर्द की शिकायत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो पैरालम्पिक गेम्स के कांस्य पदक विजेता शरद कुमार वर्तमान में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं। सीने में दर्द की शिकायत के बाद पिछले पांच दिनों से हाई जम्पर की देखरेख की जा रही है।  शरद फिलहाल ठीक हैं और डॉक्टर दर्द के सही कारणों की जांच के लिए कुछ परीक्षण कर रहे हैं। शरद ने बताया, "मैं पिछले पांच दिनों से यहां एम्स दिल्ली में भर्ती.......